फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर और सियासत का भी है महाकुंभ

Mon, 21 Jan 2013 12:12 AM IST
इलाहाबाद/अमित सरन
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ-2013 में ‘ज्ञानियों’ की भीड़ उमड़ पड़ी है। लाखों रुपये के पंडाल सज कर तैयार है। प्रवचन और कथा का दौर भी शुरू हो गया है लेकिन मुकाबला ज्ञान का कम, ग्लैमर और सियासत का ज्यादा नजर आ है। सबको अपना दबदबा कायम रखना है, सो जिसके शिविर में जितने ज्यादा बॉलीवुड स्टार और सफेदपोश, वह उतना ही बड़ा ‘ज्ञानी’।
विज्ञापन


तमाम शिविरों में देश की नामी-गिरामी और बड़ी हस्तियों को बुलाने की होड़ सी लग गई है। ग्लैमर और सियासत के बूते खुद को प्रभावशाली, प्रतिभाशाली और बलशाली साबित करने का इससे अच्छा मौका मिल भी नहीं सकता, क्योंकि दो माह के लिए बसे इस शहर में दुनिया भर के लोग जुटे हैं।

चिदानंद के शिविर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आकर लौट चुकी हैं। तुषार कपूर चोरी-छिपे गंगा स्नान कर लौट चुके हैं। रविवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी भी चिदानंद के शिविर में पहुंचे जबकि उत्तरांखड के राज्यपाल शनिवार को इसी शिविर में आए थे। अंबानी परिवार, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार भी कुंभ में डुबकी लगाने जल्द इलाहाबाद आ सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, महामंडलेश्वर मां आनंदमयी ने दावा किया है कि वह लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, भाजपा नेता एवं टीवी स्टार स्मृति ईरानी, अभिनेत्री महिमा चौधरी, प्रियंका चोपड़ा को यहां बुलाकर सम्मानित करेंगी।

चर्चा यह भी है कि कैलाशानंद के शिविर में अमिताभ बच्चन को परिवार सहित बुलाने की कवायद चल रही है। कांग्रेस के करीबी एक संत ने तो पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कुंभ में बुलाने के लिए दिल्ली तक जोर लगा रखा है।

मुंबई टू महाकुंभ बाइ स्पेशल ट्रक
संगम में डुबकी लगाने की ललक अनोखी होती है। ट्रैक्टर, बस, जीप में ठूंसी हुई भीड़ को राह की दिक्कतें मानों समझ ही नहीं आतीं। मुंबई से श्रद्धालुओं की बड़ी टोली 16 दिन में ट्रकों से कुंभ नगरी पहुंची है। विशेष तौर पर तैयार ट्रकों के दो हिस्से में सोने, खाना बनाने व बैठने के इंतजाम किए गए हैं।

छोटे ट्रक में 35 और बड़े ट्रक में 70 लोगों के सोने और सामान रखने का इंतजाम है। कुंभ नगरी में स्नान के बाद यह टोली मैहर होते हुए महाराष्ट्र लौट जाएगी। महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने से पहले वे गंगासागर, काशी, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें