आपको एक जिम्मेदार व परिपक्व साथी की आवश्यकता है, जो बच्चो की तरह व्यवहार करें उसके साथ शायद ही आप निभा पाएँ। आप अपने प्रेमी को आज टटोलकर देख सकते हैं कि वह बचकानी बातें करता है या नहीं। अगर आप अपने बराबर का प्रेमी चाहते हैं तब आपको ऎसा व्यक्ति चाहिए जो कभी कभार आपकी भी जिम्मेदारी उठा सकें, ऎसा नहीं जो सदा आप पर ही निर्भर रहे।
वृष राशि
आप आज ऎसे व्यक्ति की ओर आकर्षित ना हो जो केवल आपसे मतलब के लिए संबंध स्थापित करना चाह रहा हो वर्ना भविष्य में दिल टूटने पर अधिक धक्का लग सकता है। यदि पहले से प्रेम संबंध बने हुए हैं तब उनमें आए इश्यू को आप दोनों मिलकर हल करें और देखें कि कहाँ और किस बात को लेकर गर्मागर्मी अधिक होती है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
पिछली बार की अपेक्षा आप इस बार अपने रिलेशनशिप के साथ कुछ नए अनुभव तथा प्रयोग करना चाहते हैं। कुछ नए तरीके प्रेम में अपनाना आपको रोमांचकारी लग सकता है। इन नए प्रयोगों को लेकर साथी के विचार भी जानना आपकी शाम के मज़े को दुगुना कर सकता है। कोई गंभीर मुद्दा आपकी शाम को बिगाड़े उससे पहले समय का लुत्फ उठाएँ।
दोनों में रोमांस बना रहेगा
कर्क राशि आज जो चीजें आपको प्रेम संबंधों में दिखाई देगी, हो सकता है वह रेगिस्तान की मरीचिका के समान हो अर्थात जो दिख रहा है वह आपका भ्रम हो सकता है। इसलिए किसी भी बात को लेकर अतिसंवेदनशील होने की आवश्यकता नहीं है। जो सामने स्पष्ट नहीं हो रहा है उसे जानने का प्रयास करें। जिसे आप चाहते हैं क्या वह आपके लिए आदर्श है? आपको लगता है कि आप उसके बिना नहीं रह सकते? इन बातों का जवाब जाने।
सिंह राशि आपके भीतर की ऊर्जा आपके उत्साह तथा जोश पर हावी होने का प्रयास कर सकती है और प्रेम संबंधों में फिर आप निष्क्रियता का परिचय दे सकते हैं। यदि आप अपने भीतर की ऊर्जा को बाहर नहीं निकालेगें तब एक साथ ही धमाका होगा जो आपके संबंधों के लिए शायद ही अच्छा साबित हो। लिव इन रिलेशनशिप में रहना है तब बहुत से नियम प्रेमी पर लागू ना करें।
कन्या राशि आज आप यह तय कर सकते है कि ना तो बहुत ही लगाव रखे और ना ही बहुत ज्यादा नियमों का पालन इन संबंधों में स्थापित करें। आज अपनी-अपनी बात को ऊपर रखने के लिए मुद्दे उठ सकते हैं। इन मुद्दों को आगे गंभीर होने से रोकने के लिए दोनों को परस्पर एक-दूसरे की बात का सम्मान करना चाहिए और साथ ही भावनात्मक रुप से बराबर जुड़े रहना चाहिए। इससे दोनों में रोमांस बना रहेगा।
संबंधों में पहले से अधिक प्रगाढ़ता आ सकती है
तुला राशि आज आप शारीरिक आकर्षण ज्यादा महसूस कर सकते हैं और इससे आप इंकार भी नही कर पाएंगे। शायद आपको इसकी आवश्यकता हो भी लेकिन इसके लिए आप धीरे-धीरे ही आगे बढ़ेगे तो बेहतर होगा क्योकि आपने शायद अभी तक अपने संबंधों को परिभाषित नहीं किया है और ना ही तय किया है कि आपको कहां तक जाना है।
वृश्चिक राशि प्रेम संबंधों को लेकर आपको एक बड़ी तस्वीर सामने रखने की जरुरत है। भावनाएँ तथा मानसिक अनुकूलता के साथ आपके प्रेम संबंधों में आध्यात्मिक अनुकूलता का प्रभाव भी दिखाई दे सकता है। इससे आप दोनों अधिक लंबे समय तक एक-दूसरे के सथ बने रह सकते हैं और संबंधों में पहले से अधिक प्रगाढ़ता आ सकती है।
धनु राशि आज आप अपने अंतर्ज्ञान के द्वारा भी अपने प्रेम संबंधों की गहराई को नाप सकते हैं और यही अंतर्ज्ञान आपका मार्गदर्शन भी कर सकता है कि आपको किस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आप कैसे प्रेमी जीवन के पथ पर प्रगति कर सकते हैं, यह सभी बाते आपको अपने भीतर के ज्ञान से मिल सकती है।
मकर राशि शारीरिक आकर्षण आप दोनों को करीब ला सकता है लेकिन यद करीबीपन हमेशा रहेगा कि नहीं यह कहना मुश्किल है। यदि आप गंभीरता से इस विषय पर सोचना चाहते हैं तब आपको तय करना होगा कि कौन सी बाते है जो आपके प्रेमी जीवन के भविष्य को संवार सकती है और उसे बेहतर बना सकती है।
कुंभ राशि व्यक्तिगत विकास के लिए और प्रेमी जीवन में प्रगति के लिए आप रोमांस को आज सर्वोपरि रखना चाहेगें। यदि आप वर्तमान संबंधों को ही आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तब आपको एक बहुत ही मजबूत कड़ी से परस्पर जुड़ना होगा अन्यथा कमजोर रिश्ते बहुत देर तक टिके नहीं रह पाएंगे।
मीन राशि प्रेमी जीवन में ज्वार भाटा जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ऎसी स्थिति का पहले सही आंकलन किया जाना जरुरी है तब आगे बढ़ना चाहिए। चीजों को थोड़ा और धीमा करें और किसी भी स्थिति में बल का उपयोग ना करें। प्रेम संबंध पंछी की तरह होते हैं। ना तो आप ज्यादा ढील छोड़े और ना ही आप जबर्दस्ती चीजों को पकड़ने का प्रयास नही करें।