फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी महीने का राशिफल पढ़ें विस्तार से, जानें कैसा रहेगा यह महीना

विज्ञापन
विज्ञापन
यह महीना आपके लिए कुल मिलाकर सुखद रहेगा। बीते महीने की तरह इस महीने भी जीवन के कई क्षेत्रों में अनुकूलता का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्षेत्र में आपकी वाक्पटुता और समझदारी से सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाए रखने में सफल होंगे। जरुरत के समय मित्रों एवं सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है। धन आगमन के स्रोत बनेंगे। लेकिन आकस्मिक व्यय के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम में सेहत के प्रति सजग रहना आपके हित में रहेगा।

वृषः भाग्य का सह सहयोग मिलेगा

बीते महीने की अपेक्षा यह महीना आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। इस महीने आपको अपने प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य का सहयोग कार्यों की प्रगति में सहायक रहेगा।

पारिवारिक जीवन में आपसी समरसता एवं सहयोग बढेगा। सामाजिक एवं राजनीतिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यों में अनुकूलता का एहसास होगा।

व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।

मिथुनः कई मामले में अनुकूल महीना

मिथुन राशि के जो व्यक्ति बीते महीने परेशानी में चल रहे थे उनके लिए यह महीना अनुकूलता लेकर आया है। इस महीने में आप अपनी परेशानियों में कमी महसूस करने लगेंगे।

स्वास्थ्य में सुधार होने से आप अपने कार्य पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। लेकिन काम का बोझ अधिक रहने से आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं।

पारिवारिक मामलों में ग्रहों के अनुकूल होने से आप सुख-शांति की अनुभूति करेंगे। इस महीने कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

सलाह है कि संपत्ति एवं जमीन जायदाद के मामले में नहीं उलझें। क्रोध एवं वाणी पर अंकुश रखेंगे तो आपका ही भला होगा।

कर्कः महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा ऐसे में बेहतर होगा आप किसी भी मामले में जोखिम लेने से बचें। मानसिक परेशानी और तनाव में वृद्घि संभव है।

जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें अपना प्रयास तेज करना चाहिए कामयाबी मिल सकती है। पारिवारिक मामलों में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

नौकरी करने वालों के लिए स्थिति कुल मिलाकर बीते महीने की तरह ही रहने वाली है लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिक सजग रहें यही आपके हित में रहेगा।

स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसिक शांति के लिए ईश्वर का ध्यान लाभप्रद हो सकता है।

सिंहः महीना आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा

यह महीना आपके लिए सुखद और अनुकूल रहेगा। आप जोश एवं उत्साह से भरपूर रहेंगे जिसका लाभ नौकरी, व्यवसाय एवं जीवन के दूसरे क्षेत्रों में प्राप्त होगा।

छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी जबकि आजीविका की तलाश में लगे व्यक्तियों को अपने प्रयास में सफलता मिलेगी।

सेहत के मामले में यह महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के मामले में किसी प्रकार का जोखिम नहीं लें। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से तालमेल बनाए रखें क्योंकि आपके व्यवहार एवं बातों से मतभेद बढ़ने की आशंका है।

कन्याः नए स्रोतों से धन की प्राप्ति

यह महीना आपके लिए सामान्य रुप से सुखकारक रहेगा खासतौर पर फरवरी माह का पूर्वार्द्घ आपके लिए अधिक अनुकूल है।

आपकी कई परेशानियों इस महीने दूर होती नजर आएगी। काफी समय से रुके हुए कार्य भी इस महीने पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मित्रों एवं सगे-संबंधियों से संबंध बेहतर होंगे। इस महीने स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। धन लाभ के भी योग हैं। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

अगर आपका कोई मामला अदालत में चल रहा है तो आपको सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

तुलाः विरोधियों से सावधान रहें

इन दिनों आप साढ़ेसाती के अंतिम चरण के प्रभाव में चल रहे हैं। सितारों की चाल बताती है कि यह महीना आपके लिए बहुत बढ़िया नहीं तो बुरा भी नहीं रहेगा।

पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानी बनी रहेगी लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से महीना सुखद रहेगा। नौकरी में अनुकूलता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

धन संबंधी परेशानियों में कमी आएगी क्योंकि आय के स्रोत बढ़ेगे। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से तालमेल बनाए रखें इनसे आपको अपेक्षित सहयोग मिलेगा।

घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सलाह है कि विरोधियों से सावधान रहें, संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिकः आर्थिक फैसले लेने में जल्दबाजी से बचें

सितारे कह रहे हैं कि यह माह आपके लिए सामान्य रुप से मंगलकारी और सुखद रहेगा। जो लोग बीते महीने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का समाना कर रहे थे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मानसिक तनाव एवं चिंता में कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। प्रेमियों के रिश्ते प्रगाढ होंगे और नए मित्र भी बनेंगे।

इस महीने बड़े आर्थिक फैसले लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। किसी निकट संबंधी से मनमुटाव हो सकता है, सलाह है कि क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनुः आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा


प्रदोन्नति की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो आपको मनोनुकूल परिणाम मिल सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और विलासिता से संबंन्धित बहुत सी चीजें खरीद सकते हैं।

घर के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है। लेकिन इसके लिए अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है। उपचार से उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल जाएगा।

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव में कमी लाने के लिए अपने लिए भी कुछ समय निकालें और योग ध्यान करें।

मकरः अनावश्यक विवादों से दूर रहें

यह महीना आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा। नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति एवं कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जरुरतमंदों की सहयता के लिए उदारता दिखाएंगे। परिवार में आपसी मतभेद की वजह से कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं।

आपके लिए सलाह है कि अनावश्यक विवादों से दूर रहें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें अन्यथा खुद परेशानी में आ जाएंगे।

आर्थिक मामलों में महीना अनुकूल है। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ मिलेगा। जो लोग निवेश करने के लिए सोच रहे हैं उनके लिए यह महीना शुभ है।

कुंभः महीना कुल मिलाकर सुखद है

शनि की इस राशि वालों के लिए फरवरी का महीना कुल मिलाकर सुखद है। इस माह आपको कहीं से अचानक लाभ या कोई उपहार मिल सकता है।

बीते काफी समय से जो काम नहीं हो पा रहा था संभव है कि इस महीने आप उस काम को पूरा कर पाने में सफल हो जाएंगे।

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है लेकिन इसका आपके कामकाज पर असर नहीं होगा। परिवार में जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा।

सलाह है कि अपने व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें अन्यथा आय और व्यय में तालमेल बैठना कठिन होगा।
विज्ञापन

मीनः अचानक व्यय बढ़ेगा

इस महीने आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहना होगा क्योंकि सेहत में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। कभी-कभी खुद को अकेला महसूस करेंगे।

आपके लिए सलाह है कि अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखिए। पारिवारिक मामलों आपको उलझनों का सामना करना होगा।

अचानक व्यय बढ़ेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग और ईमानदार रहना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें