फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की सफाई को सब आएं आगे : राज्यपाल

Mon, 21 Jan 2013 11:45 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल बीएल जोशी ने गंगा की सफाई के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया है। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश की ओर से रविवार को आयोजित पर्यावरण रैली में उन्होंने कहा कि गंगा को हम सभी ने गंदा किया है और हमें ही इसे साफ करना होगा। नई पीढ़ी में उमड़ा समर्पण और उत्साह देश की नदियों को प्रदूषित नहीं होने देगा। वे महाकुंभ में संदेश लेकर जाएंगे और गंगा, यमुना ही नहीं अन्य पवित्र नदियां भी प्रदूषण से मुक्त होंगी।
विज्ञापन


रैली में राज्यपाल पत्नी के साथ शामिल हुए। राज्यपाल ने बोट से संगम पहुंचकर स्नान भी किया। शिविर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि कि गंगा को हम सभी ने गंदा किया है और हमें ही इसे साफ करना होगा। नई पीढ़ी में उमड़ा  समर्पण और उत्साह देश की नदियों को प्रदूषित नहीं होने देगा।

वे महाकुंभ में संदेश लेकर जाएंगे और गंगा, यमुना ही नहीं अन्य पवित्र नदियां भी प्रदूषण से मुक्त होंगी। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी ने महामहिम को ग्रीन राज्यपाल की उपाधि से संबोधित किया। कहा कि वह उत्तराखंड की सेवा के बाद अब उत्तर प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वामी जी ने कहा कि जिस प्रकार विदेशों में रहने वाले लोग अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ते, उसी प्रकार हमारे बच्चे भी संस्कारों पर चलते हुए इस बात को याद रखें कि हम उस देश के वासी है, जिस देश में गंगा बहती है। अपनी गली, मोहल्ले से शुरुआत करें तो एक दिन पूरा देश स्वच्छ एवं ग्रीन हो जाएगा। इस मौके  पर मुनि ने सभी को गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें