फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर ट्रक में आई स्नानार्थियों की टोली

Mon, 21 Jan 2013 11:42 AM IST
इलाहाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम में डुबकी लगाने की ललक अनोखी होती है। ट्रैक्टर, बस, जीप में ठूंसी हुई सी बैठी भीड़ को राह की दिक्कतें मानों समझ ही नहीं आती। मुंबई से श्रद्धालुओं की बड़ी टोली ट्रक में सवार होकर कई तीर्थ स्थल देखती हुई कुंभ नगरी पहुंची है। एक तो ट्रक से इतना लंबा सफर, उसमें भी इतनी भीड़ कि बस किसी तरह बैठे हैं लेकिन सोते, जागते, गाते, बजाते सब संगम किनारे पहुंचे तो उनके चेहरे पर बहुत कुछ पा लेने का भाव था।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के लिए विशेष तौर पर तैयार ट्रक में दो हिस्से में सोने, खाना बनाने, बैठने के इंतजाम किए गए हैं। मुंबई, पुणे और बुलडाणा जिले से 250 लोग ट्रक से संगमनगरी पहुंचे। सभी पैकेज टूर पर हैं। कई स्थानों से होकर 16 दिन में ट्रक इलाहाबाद पहुंचा है। कुंभ नगरी में स्नान के बाद यह टोली मैहर होते हुए महाराष्ट्र लौट जाएगी।

महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने से पहले वे गंगासागर, काशी, जगन्नाथ पुरी, कोणार्क दर्शन कर चुके हैं। गरीबों के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए इस ट्रक को दो हिस्सों में बांटा गया है। आधे लोग नीचे और आधे ऊपर बैठते हैं। छोटे ट्रक में 35 और बड़े ट्रक में 70 लोगों के सोने और सामान रखने का इंतजाम है। ट्रक में ही किचन की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें