फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला क्षेत्र में सभी गाड़ियों की एंट्री बैन

Sat, 09 Feb 2013 01:07 PM IST
महाकुंभ नगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेले में भीड़ उमड़ने पर शुक्रवार शाम से चार पहिया गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। गाड़ियों को घुसने से रोकने के साथ ही मेले में मौजूद वाहनों को बाहर भी निकाला जाने लगा। कुंभ ट्रैफिक पुलिस ने कहा शनिवार भोर से मेले में दो पहिया वाहनों की भी इंट्री पर पाबंदी लगा दी जाएगी। मेले से जुड़े सभी बैरियर पर सेना पुलिस और पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती हो गई है। यह भी तय है कि भीड़ के चलते मेले के निकट के पार्किंग स्थलों के भरने पर लोगों को बेहद दूर तक पैदल चलने की नौबत आती जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक कुंभ मेला केपी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह से शहर की ओर मेले में आने वाली बसों को बैरहना और वहां जगह खत्म होने पर कर्नलगंज इंटर कॉलेज में खड़ा कराया जाएगा। चार पहिया गाड़ियों को बैरहना पार्किंग और दो पहिया वाहनों को पांटून वर्कशॉप पार्किंग स्थल में खड़ा कराया जाएगा।

यहां जगह भरने पर दाधिकांदो पार्किंग, एडीसी कॉलेज परिसर में पार्किंग होगी। सीएपी डिग्री कॉलेज, कुलभाष्कर महाविद्यालय, जीआईसी, सीएवी इंटर कॉलेज, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, गवर्नमेंट प्रेस मैदान, महिला ग्राम और नेहरू पार्क के पास वाहन खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन


लखनऊ से आने वाले वाहनों की पार्किंग
लखनऊ की तरफ से आए वाहनों के लिए बैरहना, फिर सीएमपी डिग्री कॉलेज, जार्जटाउन, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, इविवि फुटबाल मैदान, भारत स्काउट मैदान, 15वीं वाहिनी एनसीसी का मैदान, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी इंस्टीटयूट परिसर, टीबी कॉलोनी, गंगा कछार में पार्किंग बनी है। यहां भी जगह नहीं बचने पर महरूडीह बाग में भी स्टैंड।

मिर्जापुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग
मिर्जापुर की तरफ से आने वाली गाड़ियों को नैनी में बेथनी कांवेट स्कूल और लेप्रोसी मिशन अस्पताल के सामने, डीपीएस के पास, आईटीआई परिसर, बीपीएल बाउंड्री के पास, मदनुआपुर उपरहार पर पार्किंग स्थल बने हैं। यहां से लोगों को पैदल संगम तक जाना होगा।

रीवा रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग
शनिवार को रीवा की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए नवप्रयाग पार्किंग, इंदलपुर, ननकू कबाड़ी मैदान गंजिया, अरैल पार्किंग, लेप्रोसी मिशन अस्पताल के सामने दक्षिणी जमीन पर वाहन स्टैंड बना है।

वाराणसी से आने वाले वाहनों की पाकिंग
वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों को मेहता इंस्टीट्यूट के सामने और पीछे, गांधी पब्लिक स्कूल, त्रिवेणीपुरम, गांगुली शिवाला, गुलाब पेट्रोल पंप के पास और कटका पार्किंग स्थल में पार्किंग है।
विज्ञापन


जौनपुर से आने वाले वाहनों की पार्किंग
जौनपुर की तरफ से आने वाली गाड़ियों के लिए पूरे सूरदास, बदरा सोनौटी, पटेल बाग, अंदावा, शेरडीह उत्तरी, जनेश्वरपुरममें पार्किंग।

पुराने यमुना पुल पर चलेंगी गाड़ियां
शहर से नैनी और अरैल की ओर जाने के लिए पुराने यमुना पुल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पुल पर गाड़ियों पर रोक नहीं रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें