फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव एस्ट्रोलॉजीः जानें आज किनके प्रेम संबंध बन सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेष राशि
विज्ञापन

अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप इस बारे में निराश हो चुके हैं, पर आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है। वह आपका कोई दोस्त भी हो सकता है जो अकेला हो चुका है और आपके लिए शादी का प्रस्ताव रखना चाहता है।

वृष राशि
आज आप आनंद प्राप्त करने की भावना के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की चाहत महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।

प्रेम सम्बन्ध बना सकते है

कर्क राश‌ि
आज आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है। आपकी जिन्दगी में रोमांस आने के लक्षण हैं, इसलिए इस समय को व्यर्थ ना गवाएं।

स‌िंह राश‌ि
आपका प्यार और वफादारी से भरपूर व्यवहार आपके रोमांटिक जिंदगी के काले बादलों की छटनीं कर देगा। अपने चाहने वाले का साथ मिलने के कारण आप अपने प्यार का आनन्द ले सकेंगे, जो कि आपकी जिंदगी भर की यादगार हो जाएगा। साथ ही आप जिंदगी का सही मायने में आंकलन कर सकेंगे।

कन्‍या राश‌ि
आज आप अपने मित्रों के साथ फिल्म देखने के मूड में हैं। यह इसलिए भी हो सकता है कि आपकी रोमांटिक जिंदगी में अड़चन आ गई है। ये दिन अपनी छोटी-छोटी बातों के लिए याद रखने योग्य हैं।

आपस में तनाव उत्पन्न हो सकता है

तुला राश‌ि
आज आप दोनों के बीच में तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने साथी की बातों को ध्यान पूर्वक सुनें कि वह क्या कहना चाहता है एवं आपसे क्या अपेक्षा रखता है। आप उनकी बातों में अपनी दिलचस्पी व्यक्त करें, फिर देखिये कि आपसी रिश्ता कितना महक उठेगा।

वृश्च‌िक राश‌ि
अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। यह हैरत भरी राहत आपके भविष्य को बहुत ज्यादा सहूलियत देगी। खासकर वे, जिनके लिए उनके परिवार वालों ने नया पार्टनर खोजा है, उनके चुनाव से आप खुश रहेंगे। आप शादी और उससे सम्बन्धित अन्य रस्मों के लिए अपने परिवार वालों के सहयोग से तैयारी शुरू कर सकते हैं।

धनु राश‌ि
आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ बन्धन या विवाह योग की पूरी संभावना है। यह रिश्ता आजीवन साथी के रूप में सफल होगा।
विज्ञापन

आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे

मकर राश‌ि
आज आप दोनों के मिलकर सामना करने से संबंध की मुश्किलें दूर हो जाएंगी। अपने संबंध को यादगार व खुशगवार बनाने की कोशिश करें। एक दूसरे को हर समय सलाह व साथ दें। संबंध बनाए रखने के लिए याद रखें कि आपसी समझ लंबे समय तक चलने वाले संबंध की नींव रखेगी।

कुंभ राश‌ि
आज का दिन आपके रोमांस भरे दिल में धैर्य रखने एवं दूसरे की गलतियों को अनदेखा करने का दिन है। आज आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास करें। इन मतभेदों को दबाने का प्रयास ना करके जड़ से दूर करने की कोशिश करें। सही वार्तालाप एवं अपने साथी की गलती को माफ कर देने से आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे।

मीन राश‌ि
आज प्रेम में आपको निराशा मिल सकती है। आप समझते हैं कि प्रयासों के बाद भी आप प्रेम के क्षेत्र में सफलता नहीं पा रहे हैं। अपने आपको चिंता-मुक्त कर थोड़ा समय दीजिये। आप जितने सच्चे और सहज रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें