राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के एक श्रमिक की मौत हो गई। 32 वर्षीय मजदूर सीवर की सफाई कर रहा था।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) ए के लाल ने बताया कि पीड़ित की पहचान बिहार में कटिहार के निवासी डोमन राय के रूप में की गई है। बता दें कि पिछले महीने भी एक बड़ा जानलेवा हादसा हो चुका है।
डोमन राय को शालीमार बाग में मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि सितंबर में पश्चिम दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक सीवेज शोधन संयंत्र में काम के दौरान विषाक्त गैस के संपर्क में आने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।
दिल्ली ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी सीवर की सफाई के दौरान कर्मचारियों की मौत होती रही है। हालांकि अदालत ने इस काम को करने वालों की सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये हुए हैं लेकिन अाम तौर पर उनकी अनदेखी की जाती है।