फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना चुनाव: चुनावी तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त

Sun, 21 Oct 2018 05:24 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओपी रावत
विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत और चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और अशोक लवासा तेलंगाना में चुनावों की तैयारी की समीक्षा के लिए सोमवार को हैदराबाद पहुंचेंगे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने यह जानकारी दी। कुमार ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी और दो चुनाव आयुक्त कल हैदराबाद आ रहे हैं। यह आयोग का दौरा है। वे चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अगर किसी बात पर उनका ध्यान जाता है तो वह उस पर भी गौर करेंगे। 

विज्ञापन

राज्य के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा करने के बाद से चुनाव आयोग का यह पहला दौरा है जो राज्य के चुनाव तैयारियों की समीक्षा के सिलसिले में है। इससे पहले एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया था कि चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी राज्य सरकार और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। 

यह टीम 24 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी के लिए यहां से रवाना होने से पहले आयकर विभाग के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी। चुनाव आयोग ने छह अक्टूबर को तेलंगाना समेत पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होने हैं।
विज्ञापन


तेलंगाना में विधानसभा चुनाव दरअसल अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ होने थे लेकिन राज्य मंत्रिमंडल की एक अनुशंसा के आधार पर छह सितंबर को विधानसभा भंग कर दी गई थी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें