पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर जाने वाली एक लोकल ट्रेन के जनरल डिब्बे में कुछ यात्रियों ने सीट पर बैठने को लेकर एक महिला तथा उसके दोस्त का कथित तौर पर उत्पीड़न किया।
राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता में एक आईटी कंपनी में काम करने वाली महिला और पुरुष ने शनिवार की रात करीब नौ बजे सियालदा स्टेशन से ट्रेन ली, तभी महिला ने एक बुजुर्ग व्यक्ति से उस सीट पर बैठाने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में बहस हुई।
कुछ यात्रियों ने महिला के कपड़ों को लेकर भद्दी टिप्पणियां की। बाद में महिला ने दमदम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी से इसकी शिकायत की। पुलिस का कहना है कि वह घटना की जांच कर रही है।