फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बिजली गिरने से पांच की मौत

Tue, 26 Jun 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के बोकारो और लोहरदग्गा में बिजली गिरने की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक लड़की बुरी तरह से झुलस गई। बोकारो जिले के अल्कुशा गांव में बारिश के दौरान एक घर पर बिजली गिरने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। ये लड़के यहां बारिश से बचने के लिए शरण लिए हुए थे। सभी पीड़ितों को बोकारो के एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के जारा गांव में बिजली गिरने से एक लड़की बुरी तरह झुलस गई। वह 65 फीसदी तक जल चुकी है और उसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोहरदग्गा जिले की रिपोर्ट में बताया गया है कि एक किसान की मौत बिजली गिरने से हो गई। किसान अपने धान के खेत से घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें