फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व चार बेटियों के हत्यारे को फांसी की सजा 

Sat, 05 Nov 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी और चार बेटियों की निर्मम हत्या करने वाले रामानंद को जिला जज ने शुक्रवार को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने हत्यारे पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराज सिंह यादव ने बताया कि धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम नामदारपुरवा मजरा अमेठी निवासी रामानंद उर्फ नंदलाल भारती का गांव की ही एक अविवाहित युवती से संबंध थे।
विज्ञापन


जब युवती गर्भवती हो गई तो वह रामानंद पर विवाह करने का दबाव बनाने लगी। तब पहले से विवाहित रामानंद ने 21 जनवरी 2010 की आधी रात को अपनी पत्नी संगीता (35), पुत्री तुलसी (7), लक्ष्मी (5), काजल (3) और डेढ़ महीने की बच्ची की बांका से खांदकर हत्या कर दी। 

हत्या के बाद उसने अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला कर पत्नी और बच्चियों की हत्या कर झोपड़ी में आग लगा देने की झूठी कहानी गढ़ी। एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या के मामले की जांच में हकीकत सामने आ गई।
विज्ञापन


रामानंद के पास से खून से सने कपड़े भी बरामद हुए थे। मामला साबित करने के लिए अभियोजन की ओर से शंभू रैदास, प्रताप, बाबूराम हंस, रामकुमार, डा. एके वर्मा सहित दस साक्षियों ने अपनी गवाही दर्ज कराई थी। जिला जज राजबीर सिंह ने इस मामले में रामानंद को दोषी पाते हुए सजाए मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें