फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety: कम कीमत वाली कारें कितनी सुरक्षित? खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान, यहां जानिए सबकुछ

Thu, 06 Nov 2025 09:15 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Safety: भारत के कार बाजार में पॉकेट फ्रेंडली कारें आ गई हैं, जो आपको 5 लाख में मिल जाएंगी। इस लेख में जानते हैं। 5 लाख की टॉप 5 कारें और ये सुरक्षा की नजर में कितनी कीमती हैं।
 
विज्ञापन
- फोटो : Porsche
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में वर्ष 2025 में पांच लाख के आसपास वाली कीमत की कारें पहली बार चार पहिया वाहन खरीदने वालों का सपना पूरा कर रही हैं। जीएसटी कट के बाद इनकी कीमत और भी कम हो गई है। इंट्री लेवल कारों में मारुति अल्टो K10, रेनॉ क्विड, मारुति एस-प्रेसो, टाटा टियागो, मारुति सेलेरियो शामिल हैं। जब भी बात किफायती कारों की आती है तो जेहन में सबसे पहली बात आती है सुरक्षा की। आइए जानते हैं इस रेंज की कारें कितनी सुरक्षित होती हैं और उन्हें खरीदने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कौन सी किफायती कार किस कीमत पर बाजार में उपलब्ध?

किफायती कारों में सबसे कम कीमत मारुति सुजुकी की है। यह महज 3.99 लाख से 5.96 लाख तक उपलब्ध है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रेनो क्विड है। जिसकी कीमत 4.50 लाख से लेकर 6.45 लाख तक है। तीसरी कार मारुति सुजुकी एस-प्रेसो है, जो 4.26 लाख से लेकर 6.12 लाख में उपलब्ध है। चौथी टाटा टियागो कार की शुरुआत 4.99 लाख से लेकर सात लाख तक है। वहींं, पांचवी मारुति सुजुकी की सेलेरियो कार 4.99 से 7.05 लाख में उपलब्ध है। कोई भी कार खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर लें। अगर अधिक  ब्रिकी की बात करें तो इस मामले में इन कारों में अल्टो K-10 सबसे ज्यादा बिक रही है। इसका कारण इसकी कीमत का कम होना है। सुरक्षा की बात करें तो मारुति सुजुकी की ही के बारे में विशेषज्ञ सबसे अधिक चिंता जाहिर करते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़े- Auto: टोयोटा, होंडा, सुजुकी का देश में 11 अरब डॉलर के निवेश का एलान, चीन पर निर्भरता घटाकर भारत पर भरोसा

भारत में 5 लाख से कम कीमत वाली टॉप नई कारें (2025 अपडेट)

`कार मॉडल एक्स शोरूम कीमत (लाख में) इंजन माइलेज (kmpl) खास फीचर्स
मारुति सुजुकी अल्टो K-10 3.99 - 5.96  998 सीसी 24.9-33.0 ( CNG) टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डुअल एयरबैग्स, एबीसी
रेनॉ क्विड 4.70 - 6.45 990 सीसी 21.7- 22.3 8- इंच टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा, एसयूवी स्टाइल
मारुति सुजुकी एस-प्रस 4.26 - 6.12 998 सीसी 24.1- 32.7 (CNG) डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड असिस्ट, सीएनजी ऑप्शन
टाटा टियागो 4.99 - 7.00 1199 सीसी 19.0 - 26.5 ( CNG) 7- इंच टचस्क्रीन, 4- स्क्रीन रेटिंग
मारुति सुजुकी सेलेरियो 6.99 - 7.05 998 सीसी 25.2-35.6 (CNG) ऑटोमेटिक गियर शिफ्ट, पुश बटन स्टार्ट

ये भी पढ़े- Road Fatalities: बढ़ सकती है सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या, 2023 का आंकड़ा पार होने की आशंका

मारुति सुजुकी अल्टो के-10

मारुति सुजुकी अल्टो के-10 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी अल्टो के-10 भारत की सबसे पॉपुलर बजट कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम की कीमत 3.99 लाख से शुरू होकर 5.96 लाख तक है। यह 998 सीसी इंजन के साथ पेट्रोल व सीएनजी दोनों में उपलब्ध है, जो 24.9 kmpl पेट्रोल और 33.0 kmpl सीएनजी माइलेज देती है। फीचर्स में टचस्क्रीन, इंफोटेनमेंट, डुअल एयरबैग्स ओर एबीसी शामिल है। अगर सुरक्षा की बात करें तो यह ग्लोबल एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) से 2 स्टार रेटिंग है। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। 2025 में अब तक इसकी लाखों यूनिट्स बिक चुकी है। सितंबर माह में अल्टो के-10 की  5,434 कारें और मार्च में  9,867 कारें बिकी, क्योंकि यह अन्य कारों के मुकाबले सस्ती और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क है। 2025 में इसकी लाखों यूनिट बिक चुकी है। अगर स्पीड की बात करें तो वह भी ठीक-ठाक है। मतलब (0-100 kmph करीब 13-14 सेकंड), लेकिन फायर रिस्क की बात करें तो इसके कुछ मामले दर्ज किए गए हैं।

रेनॉ क्विड

रेनो क्विड - फोटो : Renault
अगर कोई पहली बार कार खरीद रहा है तो उसके लिए रेनॉ क्विड बढ़िया विकल्प माना जाता है। यह एक एसयूवी की तरह दिखने वाली हैचबैक कार है, जो युवाओं को काफी पसंद आती है। इस कार की कीमत लगभग 4.70 लाख से 6.45 लाख रुपये है। इसका इंजन 990 सीसी का है और माइलेज 21.7-22.3 kmpl है। इसके फीचर्स भी काफी शानदार है, जिसमें 8-इंच टचस्क्रीन, रिवर्स कैमरा और हाई ग्राउंड क्लियरेंस है, लेकिन सुरक्षा के मामले में यह कमजोर है। इसकी बॉडी बहुत कमजोर मानी जाती है इसलिए उसको एसीएपी से केवल 1-स्टार रेटिंग ही मिला है। रेनॉ क्विड की स्पीड औसत 0-100 kmph 14-15 सेकंड है। सेल्स में यह अल्टो जितनी नहीं, लेकिन स्टाइल में एक दमदार है। फायर इंसिडेंट्स में इसके 1 से 2 केस आए है। शहर में चलाने के लिए एक नंबर है पर अगर लंबी यात्रा की बात करें तो कम्फर्ट कम है।

एस-प्रेसो में फायर रिस्क अलर्ट

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो बोल्ड डिजाइन वाली मिनी एसयूवी लुक कार है और कीमत सिर्फ 4.26 लाख से 6.12 लाख तक है। इंजन 998 सीसी पेट्रोल और सीएनजी दोनों में उपलब्ध है। फीचर्स में डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड है, लेकिन सेफ्टी के मामले में शून्य है। वर्ष 2023-25 में 3 से ज्यादा बड़े हादसे (कन्नूर में प्रेग्नेंट महिला की मौत) इसी कार से हुई थी। जिसका कारण कार में सीएनजी किट/वायरिंग शॉर्ट-सर्किट बताया गया था। अगर आप कार स्टाइल और माइलेज के लिए लेना चाहते हैं तो ठीक है पर सुरक्षा व आग से बचाव चाहते हैं तो आप और अधिक सुरक्षित विकल्प की तलाश कर सकते हैं।

टाटा टियागो

टाटा टियागो और टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो कार अन्य कारों की तुलना में अधिक सुरक्षित मानी जाती है। स्पीड के मामले में भी यह अव्वल कहलाता है। टाटा टियागो की मजबूत स्टील बॉडी, डुअल एयरबैग्स और ABS+EBD+ESP, ISOFIX सीटें हैं। इस कार को किफायती कारों में सबसे सुरक्षित माना जाता है।  टियागो XZ+ (6.5 लाख) में आपको छह एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ ही यह 0 से 100 kmph की स्पीड सिर्फ 11-12 सेकंड में हासिल करने की क्षमता रखती है। इसका इंजन 1199 सीसी का होता है, जो हाइवे पर आसानी से ओवरटेक कर सकता है। वहीं, अन्य कारें इस मापदंड की बात करें तो 13-15 सेकंड का समय लेती हैं।
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सेलेरियो

मारुति सुजुकी सेलेरियो - फोटो : Maruti Suzuki
4.99 लाख से 7.05 लाख तक मिलने वाली मारुति सुजुकी सेलेरियो ऑटोमैटिक और हाई माइलेज वाली कार है। इसका इंजन 998 सीसी का होता है। सबसे ज्यादा माइलेज (25.2-35.6 kmpl) वाली यह एकदम दमदार कार है।  फीचर्स में एजीसी गियरबॉक्स, पुश बटन स्टार्ट की सुविधा है, लेकिन सुरक्षा के मामले में यह भी जीरो है। स्पीड औसतन 13-14 सेकंड है। फायर केस की बात करें तो छाेटे-छोटे कई केस आए हैं, लेकिन ऐसे काेई बड़े केस की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। शहर में चलाने के लिए आसान है। हाइवे पर बात करें तो ज्यादा पावर लगती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें