फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एटीएस ने बिहार से दो नक्सलियों को किया गिरफ्तार 

Thu, 20 Oct 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
एटीस नोएडा की जानकरी के आधार पर वाराणसी एटीएस की यूनिट ने बिहार के रोहतास जिले से दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस वाराणसी यूनिट के एसपी संतोष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों नक्सलियों की पहचान धर्मवार यादव और सिपाही राम के रूप हुई है। इन दोनों नक्सलियों को लेकर एटीएस की टीम नोएडा गई है। टीम ने बताया कि इन नक्सलियो से और जानकारी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों एटीएस नोएडा की टीम ने नौ नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इन्हीं की सूचना के आधार पर चंदौली से एटीएस वाराणसी की टीम ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्त में आए इन नक्सलियों से पता चला कि इनके कुछ साथी असलाह लेने बिहार गए हैं। इसी जारकारी के आधार पर एटीएस वाराणसी की टीम बिहार में इन दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर पाई।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें