फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10th UP Board Result Out: बेटियों ने फिर मारी बाजी, लड़कों को 6.46%से पछाड़ा; जानें कैसा रहा इस बार का रिजल्ट

Thu, 23 Apr 2026 05:26 PM IST
Jagriti एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPMSP UP Board 10th Result Pass Percentage girls vs boys: यूपी बोर्ड 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का वर्चस्व देखने को मिला है। इस साल छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, बेटियों ने न केवल मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, बल्कि औसत पास प्रतिशत के मामले में भी लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। 

रिजल्ट देखने के लिए 10वीं के छात्र यहां क्लिक करे
रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्र यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
UP Board Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 10th result 2026: इस साल की परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत लड़कों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक रहा। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में इस साल कुल 90.42% परीक्षार्थी सफल हुए। इस साल फिर छात्राएं, छात्रों से आगे रही। इस वर्ष बालिकाओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76% रहा, जबकि बालकों का पास प्रतिशत 87.30% दर्ज किया गया। आंकड़ों के अनुसार, लड़कों की तुलना में 6.46% आगे रही हैं।
विज्ञापन


टॉप-10 की लिस्ट में एक बार फिर बेटियों ने अपनी मजबूती उपस्थिति दर्ज कराई है। विज्ञान हो या कोई और विषय, सभी में छात्राओं के अंक प्रेरणादायक रहे। इस वर्ष यूपी बोर्ड 2026 में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 26,01,381 थी, इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों शामिल हैं।
  • कुल सम्मिलित परीक्षार्थी: 26,01,381
  • छात्र (Boys): 13,43,524
  • छात्राएं (Girls): 12,57,857
  • कुल पास हुए बच्चे: 23,52,181
  • पास हुए छात्र (Boys): 11,72,862
  • पास हुई छात्राएं (Girls): 11,79,319
इसलिए भी है खास
परीक्षा में बैठने वाले लड़कों की संख्या छात्राओं से अधिक थी, लेकिन जब परिणाम आया तो बाजी पलट गई। सफल होने वाली छात्राओं की संख्या (11,79,319) सफल होने वाले लड़कों (11,72,862) से अधिक रही।
  • छात्राओं का पास प्रतिशत: 93.76%
  • छात्रों का पास प्रतिशत: 87.30%
  • सफलता का अंतर: 6.46% 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें अपना परीक्षा परिणाम
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • अब UP Board High School Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें, (जैसा एडमिट कार्ड में है)।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
मार्कशीट में इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  • नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि
  • माता-पिता का नाम
  • विषयवार अंक
  • कुल अंक और ग्रेड
  • पास/फेल स्टेटस
  • अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें