रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ये बातें जरूर जान लेनी चाहिए-
1. इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए परेशानी का सामना नहीं उठाना पड़ेगा। इस बार स्टूडेंट्स को मई के तीसरे सप्ताह तक अंकपत्र सह प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। जिससे एडमिशन प्रोसेस के लिए उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा।
2. इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद अंदर माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। जिससे दूसरे स्टूडेंट्स प्रेरणा ले सकेंगे।
3. इस बार 29 अप्रैल को 12.30 बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी होगा, वहीं 1.30 बजे यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
रिजल्ट देखने से पहले याद रखें ये जरूरी बातें-
यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें।
कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-12th-result-2018
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।