फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में अनियंत्रित बस तालाब में गिरी, 3 महिलाओं समेत 7 की मौत

Sun, 21 Oct 2018 03:02 AM IST
एजेंसी, गुवाहाटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
असम के नलबारी जिले में एक बस हादसे का शिकार हो गई। शनिवार को असम राज्य परिवहन निगम (एएसटीसी) की एक बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई और 21 लोग जख्मी हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते यह सड़क दुर्घटना हुई। यह हादसा शाम 3.30 बजे हुआ। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर हादसे के शिकार लोगों को बस से बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि इस बस में करीब 50 लोग सवार थे। यह बस गुवाहाटी से बारपेटा जा रही थी। कुछ लोगों के अब भी बस में फंसे होने की आंशका है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें