लोकसभा चुनाव 2019 से पहले मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सीएम कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने बुधवार को एक बार फिर नौ वरीय आईएएस पदाधिकारियों के कायभार में फेरबदल किया है। सलीना सिंह को उच्च शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि नगरीय प्रशासन विभाग में पीएस प्रमोद अग्रवाल को हटाकर संजय दुबे को प्रभार सौंपा है।
राज्य सरकार ने प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा को अनुसूचित जाति कल्याण, प्रमुख सचिव संजय दुबे को नगरीय प्रशासन एवं मेट्रो, प्रमुख सचिव प्रमोद अग्रवाल को श्रम, तकनीकी शिक्षा, प्रमुख सचिव संजय शुक्ला को पीएचई जल निगम, प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी को आयुक्त आदिवासी कल्याण का दायित्व दिया गया है।
यहां जानिए कौन अधिकारी क्या बनाए गए
- सलीना सिंह - एसीएस, उच्च शिक्षा
- एस एन मिश्रा - पीएस, अनुसूचित जाति कल्याण
- संजय दुबे - पीएस, नगरीय प्रशासन, मेट्रो रेल
- संजय शुक्ला -पीएस, पीएचई, जल निगम
- हरिरंजन राव - पीएस, पर्यटन
- दीपाली रस्तोगी - पीएस, आदिवासी कल्याण
- उमाकांत उमराव -सीईओ, ग्रामीण सड़क विकास
- रवीन्द्र मिश्रा - कमिश्नर होशंगाबाद
- प्रमोद अग्रवाल - पीएस, श्रम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोज़गार
एमपी में ही रहेंगे मणिपुर कैडर के आईएएस
मणिपुर कैडर के आईएएस अफसर मोहनलाल मीणा अब मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। बुधवार को सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति ख़त्म कर रिलीव कर दिया था। मीणा ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि मणिपुर में उन्हें जान का ख़तरा है। इस पर सीएम ने एमपी में ही रखने का आश्वासन दिया है।