फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर आज ई-टिकट नहीं देंगे कर्मचारी

Sat, 05 Nov 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन
Taj Mahal - फोटो : pti
विज्ञापन
ताजमहल पर शनिवार सुबह सैलानियों को टिकट विंडो पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ई-टिकट कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण शनिवार से टिकट बिक्री रोक देने का एलान किया है। इससे वीकएंड पर सुबह सनराइज के लिए आने वाले सैलानियों को कड़वा अनुभव हो सकता है। हालांकि एएसआई अधिक ारियों ने ऐसी स्थिति में पुराने मैनुअल टिकट बेचने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ताजमहल पर आईआरसीटीसी के दबाव में की गई ई-टिकटिंग न केवल एएसआई बल्कि सैलानियों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गई है। कभी सर्वर तो कभी कनेक्टिविटी तो कभी वेतन के मुद्दे पर ई-टिकटिंग बंद हो रही है। वेतन न मिलने से परेशान ई-टिकटिंग में लगे कर्मचारियों ने शनिवार से टिकट बिक्री बंद करने का एलान किया है।

ताजमहल के तीनों गेटों पर ई-टिकट में 50 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इन्हें तीन महीने से वेंडर बीएस एजूकेशन ने वेतन नहीं दिया है। अगस्त में वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने हंगामा किया तो सहमति बनी कि कर्मचारियों के वेतन का 5.50 लाख रुपये एएसआई दिलवाएगा, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका तो शनिवार से हड़ताल का एलान किया गया है।
विज्ञापन


हालांकि एएसआई अधिकारी टिकट विंडो पर लगे कर्मचारियों से वार्ता कर रहे हैं ताकि ई-टिकटिंग का काम बाधित न हो। अगर हड़ताल होती है तो ताजमहल के संरक्षण सहायक को पुराने मैनुअल टिकट बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें