जयपुर की टोंक रोड स्थित होटल बेला कासा में बुधवार को एक सगाई के कार्यक्रम के दौरान फॉल सीलिंग के अचानक भरभराकर गिरने से तीन जनों की मौत हो गई और करीब 30 जने घायल हो गए।
घायलों में कुछ लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना से होटल में हड़कम्प मच गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा राहत कार्य के दौरान मलबे से काफी मुश्किल से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार शादी से एक दिन पहले राजस्थान के शेखावाटी में नवलगढ़ के सुभाष पाटोदिया के पुत्र का सगाई कार्यक्रम चल रहा था। घटना के दौरान लड़केवाले व लड़कीवाले दोनों मौजूद थे।