फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीप्रीत के बारे में ये 5 अफवाहें जो उसके गायब होने पर फैली, सब फर्जी

Wed, 04 Oct 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
हनीप्रीत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
डेरे की ड्रीम गर्ल और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के गायब होने को लेकर अफवाहों का बाजार पूरे 38  दिन तक जबरदस्त तरीके से गर्म रहा। गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ आखिरी बार नजर आने वाली हनीप्रीत इन्सां 25 अगस्त से फरार चल रही थी।
विज्ञापन

डेमो पिक
तब से हर रोज उसके बारे में मीडिया में नई-नई ख़बरें और खुलासे लगातार आते रहे हैं लेकिन इस बीच कोई ये पता नहीं लगा पाया कि डेरे की ड्रीम गर्ल आखिर अचानक से कहां गायब हो गई। उसकी तलाश में सभी के जहन में ये सवाल उठा कि हनीप्रीत को जमीन खा गई या आसमान...  
 

हनीप्रीत के साथ राम रहीम
हनीप्रीत के सामने आने से पहले कुछ ऐसे ही कयास और खुलासे जो हनीप्रीत के बारे में अब तक लगाए गए उनमें ये शामिल है। सबसे पहले हनीप्रीत को लेकर ख़बर आई कि उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पुलिस इनकार करती रही। ख़बर कितनी सच थी बाद में मामला साफ हुआ। अफवाहों ने माहौल ऐसा बना दिया कि अंदाजा लगा पाना मुश्किल हो गया कि क्या सच है और क्या झूठ।  
 

राम रहीम के साथ हनीप्रीत (फाइल फोटो)
इसके बाद हनीप्रीत को लेकर फिर से चर्चा हुई कि यूपी में एक जगह से उसकी कार मिली है। इसी कार के जरिए वह भागी थी और जल्द ही गिरफ्तार कर ली जाएगी लेकिन परिणाम फिर से इस बार भी ढाक के तीन पात। न कार का पता चला और न हनीप्रीत का।

राम रहीम के साथ हनीप्रीत
इस सबके बाद हनीप्रीत को लेकर ऐसी ख़बरें आई कि बाप-बेटी का रिश्ता कलंकित होता दिखा। कहा गया कि हनीप्रीत और गुरमीत के अवैध संबंध हैं। आधार बनाया गया हनीप्रीत के पति विश्वास गुप्ता के आरोपों को। हालांकि डेरा इस बात को सिरे से खारिज करता रहा।

हनीप्रीत
फिर हनीप्रीत की चर्चा होने लगी कि वह नेपाल में देखी गई है। भेष बदलकर, टैक्सी में घूम रही है। बुर्के में पेट्रोल पंप पर थी। लेकिन एक बार फिर ये बात भी अफवाह के अलावा कुछ नहीं निकली। खुद नेपाल पुलिस औऱ हरियाणा पुलिस ने ही इस बात को खारिज किया।   

हनीप्रीत
इसके बाद हनीप्रीत राजस्थान में है ये अफवाह भी उड़ी। हालांकि इस बात में कुछ हद तक सच्चाई दिखी। जिस तरह से पुलिस ने गुरुसर मोड़िया में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया लगा कि वाकई कुछ है लेकिन इस बार भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। वो बात अलग है कि हनीप्रीत वहां सच में थी या ये भी सिर्फ अफवाह ही थी। 

 
विज्ञापन

हनीप्रीत (फाइल फोटो)
इन सभी अफवाहों से उस वक्त पर्दा उठा जब मंगलवार को हनीप्रीत मीडिया के सामने आई। उसने सबसे पहले इसी बात को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा कि मैं मीडिया की ऐसी रिपोर्टों  से बेहद आहत हूं। आखिर कैसे बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को बदनाम कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें