फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएलए विश्वविद्यालय में 'टेडएक्स', 5 नवंबर को छात्रों को मिलेंगे क्रिएटिव आइडियाज

Fri, 03 Nov 2017 07:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा की अनेकों सफलताओं में एक और पंख लगने वाला है, जिससे जीएलए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनकर उभरेगा। पिछले वर्ष की भांति 5 नवंबर को होने वाले अंतराष्ट्रीय स्तर के 'टेडएक्स' कार्यक्रम में देश के गणमान्य व्यक्ति अपने विचार साक्षा करेंगे। वैसे तो विश्वविद्यालय आये दिन छात्रों में रुझान पैदा करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, लेकिन जब छात्रों को कुछ अलग हटकर ज्ञान मिले तो ऐसे ज्ञान को प्राप्त करने से जीएलए के छात्र अछूते नहीं रहते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में छात्र छात्राए बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन


जीएलए विश्वविद्यालय में 5 नवंबर को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों में अभी से रुझान देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम के ऑर्गनाइजर प्रणव सिन्हा ने बताया कि यूनिक और क्रिएटिव आइडियाज से ही इंडस्ट्री में इनोवेशन संभव है। हर स्पीकर को अपनी बात रखने का समय जारी होगा। स्पीकर्स में फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी, प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह सोखी, राजनैतिक कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी, दी इंडियन नेटवर्क के संस्थापक एवं व्यवसायी राहुल नार्वेकर, अनुभवी ई-कॉमर्स व्यवसायी मोहित श्रीवास्तव, गैर लाभकारी संगठन के संस्थापक एवं कलाकार निमिष वर्मा, लीयूसीडियस के उपाध्यक्ष एवं साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ राहुल त्यागी, विश्व के पहले मेटल सितार वादक रिषभ सीन, दूरसंचार विशेषज्ञ रोहित सेठी, रोबिन हूड आर्मी के संस्थापक संचित जैन एवं विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता एवं प्रेरक वक्ता विराली मोदी
उपस्थित होंगे। वह स्मार्ट आइडियाज के साथ अपने एक्सपीरियंस पर जीएलए विश्वविद्यालय , मथुरा में 'टेडएक्स' पर चर्चा करेंगे।

विश्वविद्यालय में पिछले वर्ष के भांति इस बार आयोजित होने वाले 'टेडएक्स' कार्यक्रम के लिए कुलपति प्रो दुर्ग सिंह चौहान, सेक्रेटरी सोसाइटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रतिकुलपति प्रो आनंद मोहन अग्रवाल, निदेशक प्रो अनूप कुमार गुप्ता ने शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें