सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को भारत—पाक बॉर्डर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है।
सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में युवक का नाम ईश्वर सिंह साहू होने की जानकारी मिली है। जो कि छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले का रहने वाला है। बीएसएफ ने उसके कब्जे से बैंक आॅफ महाराष्ट्र का एक एटीएम कार्ड बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीएसएफ की बॉर्डर पेट्रोलिंग टीम ने ईश्वर सिंह को भारत— पाक बॉर्डर स्थित धनाना से पकड़ा। वह इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो कोई ठीक तरीके से जवाब नहीं दे सका।