फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: अवैध संबंध के शक में महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या

Sun, 28 Oct 2018 10:08 PM IST
भाषा,पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बिहार के गया जिला के चाकंद थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के आरोप में शनिवार-रविवार की रात एक घर में घुसकर महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतकों में राजमिस्त्री नसीम शाह उर्फ मुन्ना (35) और सनोजा मांझी (35) शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सनोजा मांझी राजमिस्त्री मुन्ना के साथ काम करती थी। मुन्ना और सनोजा के बीच कथित सम्बन्ध को लेकर सनोजा के ससुराल वाले विरोध करते थे। मिश्रा ने कहा कि सनोजा के एक देवर को मामले में नामजद किया गया है। अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हमलावरों ने सनोजा मांझी के घर पर इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के विरोध में रविवार की सुबह उग्र भीड़ ने चाकंद थाना के पुलिसकर्मियों पर पथराव किया पर बाद में वे स्थानीय मुखिया के हस्तक्षेप करने पर शांत हुए।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें