सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता का बुधवार को निधन हो गया। सीएम ने कोरोना को देखते हुए लोगों से दिवगंत की आत्मा के शांति के लिए घर से ही प्रार्थना करने की अपील की है।
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के पिता का बुधवार को निधन हो गया। वे 93 साल के थे. सीएम प्रेम सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'बेहद दुख के साथ सभी को सूचित करता हूं कि मेरे पिता श्री कालू सिंह तमांग ने सिलीगुड़ी में 10.30 बजे अंतिम सांस ली. उन्होंने कोरोना को देखते हुए सभी से घर से ही श्रद्दांजलि अर्पित करने को कहा है. दुख की इस घड़ी में हम आपके सहयोग और प्रार्थना की बहुत सराहना करते हैं।'
सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सीएम के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मुझे यह जानकर अत्यंत दुःख हुआ कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग जी के पिता कालू सिंह तामांग का आकस्मिक निधन हो गया ।मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की चिर शांति की कामना करता हूं । इस संकट की घड़ी में ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।