फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया केस मामले में इंद्राणी मुखर्जी के बयान के बाद फिर याद आया शीना बोरा हत्याकांड

Thu, 29 Aug 2019 08:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी
विज्ञापन

आईएनएक्स मीडिया मामले में इस समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई की हिरासत में हैं। उन्हें आईएनएक्स मीडिया की पूर्व मालिक और अब सरकारी गवाह बन चुकीं इंद्राणी बनर्जी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जब उनसे चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया तो मुखर्जी ने कहा, यह अच्छी खबर है कि चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी का नाम आईएनएक्स मीडिया केस मामले से ज्यादा शीना बोरा हत्याकांड के लिए चर्चित रहा है। ऐसे में जब इंद्राणी मुखर्जी का बयान सामने आया है तो आपको शीना बोरा हत्याकांड के बारे में भी जानकारी दे देते है। शीना बोरा हत्याकांड एक ऐसा मामला है, जिसमें सच की कई परते हैं। रिश्तों का ऐसा जाल है, जिसे समझने में खुद पुलिस भी कई बार उलझी है।

इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी की दूसरी पत्नी है। पीटर मुखर्जी वो व्यक्ति हैं जिनकी अगुवाई में स्टार टीवी की शुरुआत हुई। उस दौरान स्टार टीवी ने खूब सफलता देखी। इंद्राणी मुखर्जी खुद 9एक्स मीडिया की फांउडर रही हैं। पीटर मुखर्जी इंद्राणी मुखर्जी के तीसरे पति हैं। 

विज्ञापन

श्याम मनोहर राय की गिरफ्तारी से हुई से हुई थी शुरुआत

शीना बोरा हत्याकांड के खुलासे की शुरुआत 21 अगस्त 2015 को श्याम मनोहर राय की गिरफ्तारी से हुई। श्याम मनोहर राय की गिरफ्तारी अवैध रूप से पिस्टल रखने के लिए हुई थी, लेकिन गिरफ्तारी के बाद हुई पुछताछ में उन्होंने कई और जुर्म भी कबूले।

राय ने बताया कि वो 2012 में एक मर्डर में भी शामिल रहे हैं। राय के बयान के आधार पर जब मुंबई पुलिस ने रायगढ़ पुलिस से संपर्क किया तो उनकी कही सभी बातें सच साबित हुईं। साथ ही 2012 में रायगढ़ पुलिस को एक महिला की जली हुई लाश के कुछ हिस्से भी मिले। 

इसके बाद मुंबई पुलिस तुरंत रायगढ़ पहुंची और उनकी बताई जगह पर खुदाई करती की। खुदाई में पुलिस को महिला की लाश के कुछ हिस्से मिले। आगे की पूछताछ में श्याम मनोहर राय बताते हैं कि वो कुछ समय पहले इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर थे। इंद्राणी के कहने पर ही उसने शीना बोरा का कत्ल कर रायगढ़ के जंगलों में दफना था।

राय ने पुलिस को बताया कि वो और उसका एक साथ और इंद्राणी मुखर्जी, शीना बोरा को मुंबई के बांद्रा से रायगढ़ कार में लेकर गए और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद रायगढ़ के जंगलो में पेट्रोल डालकर लाश का कुछ हिस्सा जला दिया और बाकि हिस्से को दफना दिया। 

शीना को गाड़ी में बैठा लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी

राय के बयान के आधार पर शुरुआती सबूत इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने तुरंत इंद्राणी मुखर्जी को गिरफ्तार किया। पहले तो इंद्राणी मुखर्जी ने इल्जामों से साफ इंकार कर दिया और कहा कि शीना उनकी बहन है और तीन सालों से अमेरिका में रह रही है, पर जब उनका सामना श्याम मनोहर राय से कराया गया तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

इंद्राणी ने पुलिस को बताया कि उनके संबंध शीना के साथ अच्छे नहीं थे। एक दिन इंद्राणी ने शीना को जारी विवाद सुलझाने के बहाने बांद्रा बुलाया और शीना को गाड़ी में बैठा लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या में ड्राइवर श्याम मनोहर राय के अलावा उसका एक साथी भी शामिल था। 

पुलिस ने जब मामले में इंद्राणी मुखर्जी के पूर्व पति संजीव खन्ना से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए। कथिततौर पर पीटर से शादी के बाद भी इंद्राणी के पूर्व पति संजीव के साथ संबंध थे। दोनों पीटर के पैसों पर अय्याशी करते थे। जब ये बात शीना को पता चली तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

अपने ही परिवार के किसी शख्स से हुई थी गर्भवती

संजीव ने एक ऐसा खुलासा किया जिससे पूरा केस ही पलट गया। संजीव ने पुलिस को बताया कि शीना रिश्ते में इंद्राणी की बेटी थी। उन्होंने बताया कि इंद्राणी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी और शीना वही बच्ची है। संजीव के मुताबिक इंद्राणी अपने ही परिवार के किसी शख्स से ही गर्भवती हुई थी।

एक थ्योरी ये भी है कि शीना बोरा के संबंध राहुल मुखर्जी यानी इंद्राणी के चौथे पति पीटर मुखर्जी के बेटे के साथ थे और हत्या के समय शीना प्रग्नेंट भी थी। राहुल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि शीना के लापता होने के बाद उसने शीना को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। राहुल ने बताया कि पीटर को मामले में पूरी जानकारी थी और उन्होंने भी इंद्राणी का साथ दिया था।

शीना बोरा हत्याकांड में सीबीआई जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि शीना की हत्या इसलिए कर दी गई क्याोंकि वो मुंबई में एक फ्लैट मांग रही थी। शीना फ्लैट के लिए इंद्राणी मुखर्जी को ब्लैकमेल कर रही थी।

इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों इस बात से भी नाराज थे कि शीना के संबंध उनके बेटे राहुल के साथ थे। सीबीआई अब तक इस मामले में 52 गवाह पेश कर चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई और गवाहों के बयान दर्ज करवाए जा सकते है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें