जेडीयू के नेता शरद यादव ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़ा विवादित बयान दिया है। शरद यादव ने कहा कि वोट की इज्जत एक बेटी की इज्जत से बड़ी होती है। एक सभा में लोगों को वोट की अहमियत समझाते हुए शरद यादव ने यह बयान दिया है।
विज्ञापन
शरद यादव ने कहा, 'बैलट पेपर के बारे में समझाने की जरूरत है लोगों को। वोट की इज्ज्त एक बेटी की इज्जत से बड़ी होती है।' शरद यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, 'अगर बेटी की इज्जत जाती है तो उससे सिर्फ गांव या मुहल्ले की इज्ज्त जाती है लेकिन अगर वोट बिक गया तो उससे पूरे सूबे और देश की इज्जत जाती है। और लाखों लोगों का सपना अधूरा रह जाता है।'
शरद यादव ने आगे कहा कि उनकी पार्टी पैसों की कमी के चलते यूपी चुनावों में नहीं लड़ रही है, लेकिन लोगों की वोटों की अहमियत समझती होगी। शरद यादव ने वोट खरीदने की राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज की तारीख में किसी को विधायक या सांसद बनने के लिए करोड़ो खर्च करने पड़ते है।