फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने की तैयारी शुरू, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 18 Feb 2020 04:16 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली में जीते हैं भाजपा का आठ विधायक
  • पिछली विधानसभा में विजेंद्र गुप्ता थे नेता प्रतिपक्ष
  • पांचवी बार विधायक बने मोहन सिंह बिष्ट का नाम है आगे
विज्ञापन
Saroj Pandey and Murlidhar Rao - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद पार्टी सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। सदन में भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को अधिकृत किया है।

विज्ञापन

सरोज पांडे जल्दी ही दिल्ली चुनाव में जीते सभी आठ विधायकों से मुलाकात करेंगी और नेता प्रतिपक्ष के चयन पर उनकी राय लेंगी। पिछली विधानसभा में रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा मुरलीधर राव को झारखंड में नेता प्रतिपक्ष का चयन करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के आठ विधायकों ने जीत हासिल की है। इनमें पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता भी शामिल हैं। इस बार भी उन्हीं को नेता प्रतिपक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है।

हालांकि करावल नगर से जीते मोहन सिंह बिष्ट भी पांचवीं बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे हैं। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें भी इस जिम्मेदारी को देने की पहल की जा सकती है। 

 

अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कम संख्या होने के बावजूद भाजपा ने पिछली विधानसभा में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई थी। इस बार भी उनकी कोशिश सरकार के अच्छे कार्यों में उसका साथ देने की रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां उन्हें यह लगेगा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है, वे उसे उसकी जिम्मेदारी याद दिलाने की कोशिश करेंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें