फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की तीन दिवसीय बैठक 12 से भोपाल में, भागवत पहुंचे

Sat, 07 Oct 2017 11:43 PM IST
एजेंसी, भोपाल
विज्ञापन
भरतपुर रेलवे स्टेशन पर उतरते हुए मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघ चालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में कार्यकारिणी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 12 अक्तूबर से भोपाल में शुरू हो रही है। इस बैठक में रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी और कश्मीर सहित देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


आरएसएस के मध्य भारत प्रांत प्रचार प्रमुख दीपक शर्मा ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को भोपाल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि संघ की कार्यकारिणी मंडल की बैठक को सालाना ‘दिपावली बैठक’ के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में देश भर से संघ के लगभग 300 
प्रतिनिधियों के शामिल होने की आशा है। 

आरएसएस के कार्यकारिणी मंडल को संघ परिवार का नीति नियंता माना जाता है। शर्मा ने बताया कि संघ के कार्यकारिणी मंडल की बैठक प्रतिवर्ष दो बार मार्च और अक्तूबर में होती है। उन्होंने बताया कि लगभग एक दशक बाद संघ की यह बैठक भोपाल में हो रही है। 
विज्ञापन


बैठक में संघ द्वारा पिछले छह माह के कार्यों का लेखाजोखा तथा देश की ताजा मुख्य समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आरएसएस सूत्रों के मुताबिक बैठक में रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थी, कश्मीर में पर्यटन गतिविधियां, गौरक्षों द्वारा कथित हिंसा, देश की आर्थिक स्थिति सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें