फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे मिलने से भड़का विवाद, मध्य प्रदेश-राजस्थान की पुलिस जांच में जुटी

Thu, 02 Oct 2025 02:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम/इंदौर

सार

राजस्थान के झालावाड़ में बिस्किट के साथ मुफ्त मिले गुब्बारे फुलाने पर पाकिस्तान का झंडा और 14 अगस्त छपा मिला, जिससे स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। जांच में पता चला कि ये गुब्बारे मध्यप्रदेश के रतलाम के व्यापारी द्वारा इंदौर से मंगाए गए थे। दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर इस संवेदनशील मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
पुलिस प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ जिले में उस समय हंगामा मच गया जब एक दुकान पर बिक रहे बिस्किट के पैकेट के साथ पाकिस्तानी झंडे और 14 अगस्त छपे हुए गुब्बारे मिलने का मामला सामने आया है। ये मामला अब मध्यप्रदेश के रतलाम और इंदौर तक पहुंच गया है, जिसके चलते दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

बता दें कि ये पूरा मामला तब सामने आया जब झालावाड़ जिले की एक दुकान पर बिस्किट के साथ मुफ्त में गुब्बारे दिए जा रहे थे। जब एक बच्चे ने वह गुब्बारा फुलाया तो उसमें पाकिस्तान का झंडा और 14 अगस्त लिखा मिला। 14 अगस्त पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस होता है। यह देखकर स्थानीय लोग नाराज हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Language Controversy: 'भिवंडी में मराठी में बोलने की क्या जरूरत?', सपा नेता आजमी के सवाल पर छिड़ा भाषा विवाद

कहां से आए गुब्बारे?
झालावाड़ पुलिस की जांच में पता चला कि ये बिस्किट और गुब्बारे मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट कस्बे के एक थोक व्यापारी ने भेजे थे। जब पुलिस ने उस व्यापारी से पूछताछ की, तो उसने

विज्ञापन

बताया कि उसने ये गुब्बारे इंदौर के एक व्यापारी से खरीदे थे।

कहां से आया गुब्बारा, इस बात की तलाश जारी
मामले में लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए इंदौर के सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र पराशर ने बताया कि इंदौर का व्यापारी दिल्ली, मुंबई और मेरठ से गुब्बारों की खेप मंगवाता है, लेकिन उसे अभी यह नहीं पता कि पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे किस शहर से आए।

ये भी पढ़ें:- Weather: ओडिशा और आंध्र तट पर गहराया मौसम का संकट, महाराष्ट्र में मानसून की विदाई से किसानों को मिली राहत

गुब्बारा बच्चों को लुभाने की नीति
गौरतलब है कि आलोट का व्यापारी बिस्किट और गुब्बारे अलग-अलग खरीदकर उन्हें जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता है। बच्चों को लुभाने के लिए वह बिस्किट के पैकेट पर गुब्बारे चिपका देता है ताकि बिक्री बढ़े। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश और राजस्थान की पुलिस मिलकर जांच कर रही है कि आखिर ये आपत्तिजनक गुब्बारे कहां से आए और जानबूझकर भेजे गए या गलती से।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें