फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुरः इबोबी सरकार के पास नहीं मोदी के आरोपों का जबाब- जावड़ेकर

Mon, 27 Feb 2017 04:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को मणिपुर की ओकराम इबोबी सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम इबोबी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगाये गए आरोपों का कोई जबाब नहीं है। यह बात जावड़ेकर ने शनिवार को दक्षिणी इंफाल की एक चुनावी सभा के दौरान कही। बता दें कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को मणिपुर चुनावी रैली में कहा था कि मणिपुर सरकार ने राज्य में अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी शुरू की और कहा कि इबोबी सरकार ने मणिपुर के लिए पिछले 15 सालों में 'कुछ भी नहीं किया'। इसके अलावा मोदी ने इबोबी सिंह पर 'हाथ में दस्ताना' पहने होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उन्होने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने 'जानबूझकर' राज्य यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) के जरिये लगाए गए लाइफलाइन के साथ तीन महीने की लंबी आर्थिक नाकेबंदी का भार उठाने में विफल रही है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों को याद दिलाते हुए राज्य सरकार पर तंजा कसा और कहा कि  कानून और व्यवस्था की जिम्मेदारी का दायित्व राज्य सरकार के पास है।

इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान "अगर भाजपा सत्ता में आती है" तो यह नाकेबंदी खत्म हो जाएगी को दोहराया। जावड़ेकर ने पत्रकारों से  कहा, "केंद्र सरकार जब तक राज्य सरकार ना कहे तब तक कानून-व्यवस्था के मुद्दे में राज्य में हस्तक्षेप नहीं कर नहीं कर सकती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें