फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर बोले प्रभात झा- मैं नाराज नहीं, न मैंने इस्तीफा दिया

Wed, 11 Mar 2020 04:09 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat jha
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस बीच खबर आई थी कि प्रभात झा सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अमर उजाला से विशेष बातचीत में इससे इनकार किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से नाराज नहीं हूं। अगर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कोई दिक्कत नहीं है तो मुझे क्यों होगी।  राज्यसभा के लिए तीसरी बार चुने जाने के सवाल पर प्रभात झा ने कहा कि जरूरी नहीं है कि मैं ही तीसरी बार मध्यप्रदेश से उच्च सदन के लिए चुना जाऊं। दूसरों को भी मौका मिलना चाहिए।



झा ने आगे कहा कि ये तो पार्टी का निर्णय है कि वो राज्यसभा में किसे भेजे। पिछली दो बार भी मुझे किसने भेजा? इसी पार्टी ने भेजा। तो मेरे पास नाराज होने का कोई कारण नहीं है। कुछ टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रभात झा की नाराजी की खबर तेजी से फैली। झा ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि ये सब कोरी अफवाह है और ये कांग्रेस की साजिश है। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार भाजपा मध्यप्रदेश से प्रभात झा की सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजेने की तैयारी है। ऐसे में प्रभात झा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। बता दें कि प्रभात झा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य भाजपा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो ग्वालियर संभाग से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें