फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन सीमा विवादः विदेश मंत्री के बयान से जुदा है पीएम मोदी का बयान- बघेल

Sun, 28 Jun 2020 07:56 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI
विज्ञापन

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस विवाद को लेकर हर रोज कांग्रेस के किसी न किसी नेता का बयान जरूर आता है और केंद्र सरकार पर उनका निशाना रहता है। 

विज्ञापन


इसी बीच कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि विदेश मंत्री ने कहा था कि चीनी सैनिक न केवल भारतीय सीमा के अंदर आए, बल्कि कुछ निर्माण भी किए हैं। मगर दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय पक्ष में किसी भी चीनी घुसपैठ का खंडन किया।
 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर सवाल किए। राहुल ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने वीडिया का कैप्शन लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, देश आपसे सच सुनना चाहता है।' वहीं, भाजपा ने सोनिया और राहुल के इन आरोपों को लेकर कांग्रेस पर झूठ बोलने और गलत तथ्य प्रसारित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें