फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 57 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या 2602 हुई

Sun, 28 Jun 2020 03:09 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2602 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज कुल 57 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई।

विज्ञापन


इनमें राजनांदगांव जिले से 21, बलरामपुर से 10, जांजगीर से सात, दुर्ग से पांच, रायगढ़ से चार, महासमुंद और बलौदाबाजार से तीन-तीन, रायपुर से दो तथा बिलासपुर और कवर्धा से एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को राज्य से 52 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,52,874 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर नमूनों की जांच की गई है।
विज्ञापन


अभी तक 2602 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिनमें से अब तक 1937 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में 652 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि इस वायरस से संक्रमित 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें