कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान में रिफाइनरी के उद्घाटन करने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का कहना है कि उनका नाम नरों के इंद्र है। पेट्रोल-डीजल को लेकर आम आदमी की जेब पर नौ लाख करोड़ की डकैती पड़ी है। लिहाजा नर-नारी को जीने का अधिकार तो नरेंद्र जी दे दीजिए।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजस्थान रिफाइनरी का शिलान्यास बतौर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी कर चुकी हैं। बावजूद प्रधानमंत्री ने उसी योजना को चार साल बाद पुन: शुरू किया है। सरकार ने बीते 44 महीनों के दौरान इसे क्यों नहीं शुरू किया था।