फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का जश्न: 31 दिसंबर को इन होटलों में रात बिताने का खर्च 11 लाख रुपये

Wed, 26 Dec 2018 08:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप 31 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर होटलों में रुकना चाहते हैं तो आपको एक रात के लिए 11 लाख रुपये चुकाने होंगे। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस हो या उदयपुर का ताज लेक पैलेस, राजसी ठाट-बाट वाले इन होटलों ने एक रात का किराया 11 लाख रुपये तक कर दिया है। नए साल के जश्न के लिए इन होटलों में लगातार बढ़ती मांग की वजह से किराया आसमान छू रहा है। 

विज्ञापन


जयपुर के ताज रामबाग पैलेस के एक सूत्र ने बताया, आम तौर पर सामान्य कमरों के मुकाबले इन एक्सक्लूसिव सूइट्स का किराया बहुत ज्यादा रहता है, लेकिन 31 दिसंबर जैसे मौकों पर इसमें और वृद्धि हो जाती है। इस वर्ष नवंबर महीने के मुकाबले किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।' इसमें टैक्स जुड़ा हुआ नहीं है। पिछले वर्ष के मुकाबले रामबाग पैलेस ने अपना किराया 7 प्रतिशत बढ़ाया है। 

दूसरे होटलों में भी लग्जरी सूइट्स का प्रतिशत इसी के आसपास होता है। इन सूइट्स का औसत किराया 25 से 70 हजार रुपये तक होता है। आईटीसी राजपुताना के जनरल मैनेजर शेखर सावंत ने कहा, राजस्थान जितने महंगे होटल और रेजॉर्ट देश में बहुत कम जगहों पर पाए जाते हैं। 
विज्ञापन


लोग नए वर्ष के स्वागत के लिए राजस्थान में रेजॉर्ट्स समेत अन्य आलिशान स्थलों का चुनाव करते हैं। ऐसे लोगों के लिए पैसा बहुत मायने नहीं रखता है। उन्हें सिर्फ आनंद, निजता और सुविधाएं चाहिए होती हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें