फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकर ध्वस्त 

Sat, 13 Jan 2018 06:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर, पुंछ, नौशेरा
विज्ञापन
बंकर
विज्ञापन
पाकिस्तान ने एलओसी पर उड़ी, नौशेरा और पुंछ के माल्टी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। इस दौरान भारतीय सेना के मुंहतोड़ जवाब में पाक के कई बंकर तबाह हो गए हैं। पाक गोलाबारी में एक जवान घायल भी हुआ है। कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के कमलकोट इलाके में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे और बड़े हथियारों समेत ऑटोमेटिक हथियारों का प्रयोग किया गया। शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे पाक की ओर से गोलाबारी थम गई। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक के कई बंकर के नष्ट होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस दौरान एक जवान के घायल होने की खबर आ रही थी लेकिन सेना ने जवान के घायल होने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व एक जवान इसी इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान लैंड माइन फटने से घायल हुआ था, जिसका इलाज सेना के 92 बेस अस्पताल में जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पढ़ें- अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा पाक, उड़ी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
विज्ञापन


पुंछ जिले के माल्टी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से दोपहर बाद की गई गोलाबारी में सेना की 1/1 गोरखा राइफल के हवलदार पुष्कर सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया। दोपहर बाद करीब 1.40 बजे माल्टी क्षेत्र में स्थित सेना की गोरखा राइफल की अग्रिम चौकी कांगड़ा पर पाक सेना ने मोर्टार दागने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


भारत की ओर से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया। राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के पुखरनी क्षेत्र में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाक ने गोलाबारी की। बृहस्पतिवार देर रात पाकिस्तान ने गोलाबारी करते हुए भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। देर शाम तक पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें