फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: 15 महीने के बेटे और सास को पीटने वाली महिला पर मामला दर्ज, वीडियो वायरल

Mon, 17 Aug 2020 09:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ओडिशा के पुरी जिले में पुलिस ने एक महिला पर अपने 15 महीने के बेटे और सास की पिटाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब सीसीटीवी फुटेज पर महिला द्वारा प्रताड़ना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

पुरी के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि उन्होंने रोजलिन नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला के पति ने अपने बेटे और मां की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास जमा कराया है। सिंह ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज पिछले महीने का है जिसमें महिला बच्चे को लात मारते हुए दिखाई दे रही है। उसने अपनी सास की भी पिटाई की है। हम उसे गिरफ्तार करेंगे।’


पुरी चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने भी मामले का संज्ञान लिया है। महिला के पति चक्रधर नायक द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि रोजलिन बेटे के हाथ और पैरों को बांधने के बाद उसे लात मार रही है। भुवनेश्वर में एक छोटी सी दुकान चलाने वाले नायक ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे क्योंकि उन्हें शिकायत मिली थी कि उनकी पत्नी उनके बूढ़े माता-पिता के साथ मारपीट करती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बहरीन में महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्ति, वीडियो वायरल हुआ तो सरकार ने की कार्रवाई
विज्ञापन


नायक ने कहा, ‘मेरी पत्नी मेरे बूढ़े माता-पिता की पिटाई करती थी। वह मेरे बेटे को भी पीटती थी। कोई और रास्ता न पाकर मैंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।’ उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। हालांकि महिला ने आरोप लगाया है कि उनका पति न तो उनकी देखभाल कर रहा है और न ही उन्हें भोजन देता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें