यहां कोई बेड उपलब्ध नहीं
जानकारी के अनुसार सर गंगाराम अस्पताल, श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल रोहिणी, मनिपाल अस्पताल द्वारका, होली फैमिली हॉस्पिटल ओखला, बीएलके हॉस्पिटल पूसा रोड, जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल रोहिणी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट ओखला, फोर्टिस हॉस्पिटल शालीमार बाग़, मैक्स एसएस हॉस्पिटल शालीमार बाग, वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, सरोज सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और फोर्टिस बसंत विहार में कोई आईसीयू वेंटीलेटर बेड्स उपलब्ध नहीं हैं।
दिल्ली कोरोना (Delhi Corona) एप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली के अस्पतालों में कोविड 19 के मरीजों के इलाज के लिए 794 आईसीयू बेड्स हैं। इनमें सोमवार दोपहर तक 466 बेड्स भरे हुए हैं जबकि 328 बेड्स अभी भी रिक्त हैं।
वेंटिलेटर वाले बेड्स यहां उपलब्ध
दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 113 बेड्स, एम्स ट्रामा सेंटर में 12 बेड्स, एलएचएमसी में 30 बेड्स, सफदरजंग में 17 और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 14 आईसीयू वेंटीलेटर बेड्स उपलब्ध हैं। इनके आलावा अनेक अस्पतालों में भी काफी बेड्स रिक्त हैं। आवश्यकता पड़ने पर आईसीयू बेड्स के लिए इन अस्पतालों में संपर्क किया जा सकता है।
अन्य बेड्स की स्थिति
कुल 6211 बिना वेंटिलेटर वाले कोविड 19 बेड्स हैं। इनमें 3024 बेड्स भरे हुए हैं तो 3187 बेड्स रिक्त हैं। बिना वेंटीलेटर वाले 1317 बेड्स में से 642 भरे हैं तो 675 अभी भी रिक्त हैं।
नॉन कोविड आईसीयू बेड्स उपलब्ध
पिछले वर्ष के कोरोना काल में यह चिंताजनक तस्वीर सामने आई थी कि कोरोना को प्राथमिकता मिलने के कारण दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आई’सीयू बेड्स उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। लेकिन इस वर्ष इसके लिए काफी प्रयास किये गये हैं जिसका परिणाम भी सामने दिखाई पड़ रहा है।
इस समय नॉन कोविड-19 मरीजों के लिए 1723 आईसीयू बेड्स राजधानी में बनाये जा चुके हैं। सोमवार दोपहर तक की स्थिति के अनुसार इनमें 1332 बेड्स भरे हुए हैं जबकि 391 बेड्स अभी भी रिक्त हैं।