नाभा जेल से फरार आतंकियों का मददगार शामली से गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Mon, 28 Nov 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
सार
- जेल ब्रेक कराने वाला एक आरोपी परमिंदर सिंह शामली जिले में पकड़ा गया
- आईजी जोन मेरठ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश
- रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी की गई सुरक्षा
- आईजी जोन ने की परमिंदर सिंह से शामली पहुंचकर पूछताछ
पंजाब की नाभा जेल से कट्टर खालिस्तानी आतंकी और पांच अन्य कैदियों के फरार होने के बाद वेस्ट यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इंटेलीजेंस और एलआईयू भी सक्रिय हो गई हैं। कट्टर आतंकी समेत छह कैदियों को जेल से भगाने में मदद करने का एक अहम आरोपी शामली में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ करने के लिए आईजी जोन शामली पहुंच गए।
विज्ञापन
रमिंदर सिंह से एक फॉरच्यूनर गाड़ी, एक एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए
बरामद कार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के कैराना से पकड़े गये परमिंदर सिंह उर्फ पैदा से एक फॉरच्यूनर गाड़ी, एक एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद किए गए हैं। आईजी मेरठ जोन अजय आनंद के अनुसार आरोपी परमिंदर सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसके दो भाई और दो साथियों ने जेल ब्रेक कराने में मदद की थी। परमिंदर और उसके दो भाईयों गुरप्रीत और शेखू ने जेल तोड़ने में मदद की थी। इसके अलावा दो अन्य साथी प्रेमा और हैरी भी साथ थे। प्रेमा और हैरी ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।
जिसके बाद आईजी ने जोन के सभी नौ जिलों मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के एसएसपी को सख्ती से चेकिंग कराने और सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी रेलवे स्टेशन, रोडवेज, निजी बस अड्डों और हाईवे के मुख्य प्वाइंटों पर सघन चेकिंग कराई जाए। चेकिंग अभियान का नेतृत्व एएसपी या डीएसपी की निगरानी में हो।
परविंदर ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत और शेखू सहित दो साथियों ने जेल से भगाने में मदद की है
गिरफ्तार आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
आईजी जोन मेरठ अजय आनंद ने बताया कि शामली के कैराना से परमिंदर सिंह उर्फ पैदा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में परविंदर ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत और शेखू सहित दो साथियों ने जेल से भगाने में मदद की है। दोनों साथी प्रेमा और हैरी पुलिस की वर्दी में थे। परमिंदर के पास से फॉरच्यूनर गाड़ी, एसएलआर, तीन रायफल और भारी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।