फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर हादसा: बच्चों को कुचलनेवाला भाजपा नेता मनोज बैठा ने किया आत्मसमर्पण

Wed, 28 Feb 2018 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
मनोज
विज्ञापन
शराब के नशे में 9 बच्चों को कुचलने के आरोपी निलंबित भाजपा नेता मनोज बैठा ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। हादसे के बाद वो नेपाल में अपना इलाज करा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज बैठा ने मुजफ्फरपुर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के सामने प्रस्तुत हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे के दौरान लगी चोटों को देखते हुए उसे श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज से पटना मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया है। मीडिया से बात करते हुए मनोज बैठा ने फिलहाल आरोपों से इनकार किया है। बैठा ने कहा कि जिस कार से दुर्घटना हुई उसे वह नहीं चला रहा था। इससे पहले बैठा को पकड़ने के लिए सिटी एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई थी।

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में पिछले दिनों स्कूल परिसर में एक अनियंत्रित गाड़ी के घुसने से 33लोग घायल हो गए जबकि नौ बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि वह इस बार होली नहीं खेलेंगे। बता दें कि आरजेडी नेता मणिभूषण निशाद की भी पिछले दिनों मौत हुई है। दो मार्च  को देशभर में हर्षोल्लास से होली खेली जानी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार ही नहीं बल्कि बच्चों की मौत को लेकर राजनीतिक घमासान चल रहा है। आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ से इस मामले को लेकर नीतीश सरकार को घेरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शराबबंदी के बहाने बिहार सरकार पर निशाना साधा था। ट्वीट कर राहुल ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा था कि क्या यही बिहार में शराबबंदी की सच्चाई है कि प्रतिबंध के बावजूद शराब के नशे में धुत बीजेपी नेता 9 मासूम बच्चों की जान ले लेता है।

बता दें कि तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि नौ मासूम बच्चों को कुचलने वाले हत्यारे बीजेपी नेता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिहार विधानसभा भी आज विवाद के भेंट चढ़ गई। वहीं जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने दावा किया कि आरोपी अगर पाताल में भी होगा तो उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें