इंतजार और अटकलों की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। अब नतीजों की बारी है। मुजफ्फरनगर में मतगणना के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। यहां 6 सीटों पर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिला है।
मुजफ्फरनगर में सपा-रालोद गठबंधन ने जिले की चार सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है। इस सीट से गठबंधन के RLD से उम्मीदवार सौरभ, बीजेपी के कपिल देव अग्रवाल, कांग्रेस के सुबोध शर्मा, बसपा से पुष्पांकर दीपक, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के परवेज आलम हैं।
मुजफ्फरनगर की 4 सीट पर गठबंधन है तो वही 2 पर BJP को बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं।