फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटाखों की 150 दुकानों में लगी भीषण आग

Sat, 29 Oct 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटाखा बाजार में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि लगभग 150 दुकानों में आग लगी है। फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। दुकानों में आग किस कारण लगी है ये फिलहाल साफ नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि पहले किसी एक दुकान में आग लगी थी। जिसके बाद देखते ही देखते आग ने करीब 150 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर है कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग से न सिर्फ दुकानें बल्कि आस-पास खड़े वाहन भी जलकर खाक हो गए हैं। बचाव कार्यों के तहत मैदान में फंसे लोगों को भी बाहर निकालने की कोशिशे की जा रही हैं।फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का काम जारी है।   #FLASH Fire breaks out in a firecrackers market in Maharashtra's Aurangabad district. 10 fire tenders at the spot. More details awaited. — ANI (@ANI_news) October 29, 2016
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें