फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न की घोषणा को दलीय राजनीति से जोड़ना गलत : भाजपा महासचिव

Sat, 26 Jan 2019 06:56 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा,नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को "भारत रत्न" से सम्मानित किये जाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले को दलीय राजनीति से जोड़कर देखे जाने की भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को निंदा की।

विज्ञापन

 
विजयवर्गीय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं एक टीवी चैनल पर कल चर्चा सुन रहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मजबूत करने के लिये प्रणब दा को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला किया गया है। तब मुझे लग रहा था कि इस तरह की चर्चा कर रहे लोग प्रणब दा का सीधे अपमान कर रहे हैं।" पश्चिम बंगाल के प्रभारी भाजपा महासचिव ने कहा, "प्रणब दा को भारत रत्न से नवाजे जाने का फैसला इस सम्मान की निष्पक्षता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

इस सम्मान के लिये उनके नाम के चयन को दलीय राजनीति से जोड़कर अनर्गल टीका-टिप्पणी किया जाना सरासर गलत है। मैं ऐसी टिप्पणियों की निंदा करता हूं।" विजयवर्गीय ने कहा, "प्रणब दा वह व्यक्तित्व हैं जो किसी भी पद के मोहताज नहीं हैं। वह जिस भी कुर्सी पर बैठे, उन्होंने उस कुर्सी का सम्मान बढ़ाया।"
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुखर्जी की कीमत पहचानी और उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने का निर्णय किया। विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने किसी भी व्यक्ति को उपकृत करने के लिये राष्ट्रीय सम्मान नहीं बांटे हैं। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय सम्मान उन्हीं लोगों को दिये गये हैं, जो इनके योग्य थे।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें