फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: ज्यादा हिट्स-लाइक पाने के लिए बेटे से अश्लील डांस करा रही थी मां, महिला आयोग ने पुलिस से केस दर्ज करने को कहा

Mon, 19 Jul 2021 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच करने पर महिला आयोग की टीम ने पाया कि आरोप सही हैं और महिला ने अपने बच्चे के साथ कई ऐसे डांस मूव्ज सोशल मीडिया पर डाल रखे हैं जिसे सभ्य नहीं कहा जा सकता। कुछ गानों के बोल भी आपत्तिजनक बताए गए हैं...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ज्यादा हिट्स और लाइक्स पाने की दीवानगी अब कुछ लोगों में ‘बीमारी’ का रूप धारण करती जा रही है। इसके लिए लोग कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार होते हुए दिखाई पड़ रहे हैं, चाहे इसके लिए उन्हें लोगों की नजर में बुरा ही क्यों न बनना पड़े। कुछ ऐसा ही वाकया दिल्ली में पेश आया है जहां एक मां ने सोशल मीडिया पर ज्यादा हिट्स-लाइक्स पाने के लिए अपने नाबलिग बेटे के साथ अश्लील डांस कराया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मां की अब खूब आलोचना हो रही है। महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से इस मां के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज करने के साथ सारे अश्लील वीडियो डिलीट कराने का आदेश भी दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने इसके बारे में दिल्ली महिला आयोग से शिकायत कर दी कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मां अपने बच्चे के साथ ऐसे डांस पोज सोशल मीडिया पर डाल रही है, जिसे सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस महिला की उम्र 35 वर्ष के लगभग है, जबकि बेटे की उम्र 12-13 वर्ष है और महिला के इंस्टाग्राम पर 1.60 लाख फॉलोअर्स हैं। जांच करने पर महिला आयोग की टीम ने पाया कि आरोप सही हैं और महिला ने अपने बच्चे के साथ कई ऐसे डांस मूव्ज सोशल मीडिया पर डाल रखे हैं जिसे सभ्य नहीं कहा जा सकता। कुछ गानों के बोल भी आपत्तिजनक बताए गए हैं।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला है इस मामले में एक सगी मां ही अपने बच्चे के साथ इस तरह की हरकत कर रही है। अगर मां ही बच्चे को गलत सीख देगी तो उसे सही-गलत की जानकारी कौन देगा क्योंकि मां को ही बच्चों के सही-गलत का ज्ञान कराने वाला सबसे पहला और विश्वसनीय अभिभावक माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और महिला के विरुद्ध उचित धाराओं में केस दर्ज करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें