फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नाबालिग की हत्या: केजरीवाल बोले- यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण; अपराधी बेखौफ, पुलिस का डर ही नहीं

Mon, 29 May 2023 09:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना के बाद नाबालिग की मां मीडिया के सामने आई और बातचीत की। मां ने बताया कि मेरी बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी, अभी उसने 10वीं पास किया था। वो बीते 10 दिन से अपनी सहेली नीतू के घर पर रह रही थी। मुझे नहीं पता था कि साहिल उसे मार डालेगा। 
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने 16 साल की बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वारदात की निंदा की और कानून-व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल पर निशाना साधा।

विज्ञापन


घटना के बाद नाबालिग की मां मीडिया के सामने आई और बातचीत की। मां ने बताया कि मेरी बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी, अभी उसने 10वीं पास किया था। वो बीते 10 दिन से अपनी सहेली नीतू के घर पर रह रही थी। मुझे नहीं पता था कि साहिल उसे मार डालेगा। 

मां ने बताया कि हत्या से पहले दिन में करीब डेढ बजे मेरी बात हुई थी। उसने कहा था की नीतू के दो छोटे बच्चे हैं जिनमें से एक का आज बर्थडे है तो उसका बर्थडे मनाना है। मैंने उसे घर आने को कहा तो उसने कहा कि नीतू के पति जेल में हैं जैसे ही वो छूटकर आ जाएंगे तो मैं आ जाऊंगी। मां ने बताया कि उसे साहिल के बारे में कुछ भी नहीं पता है। पीड़िता की मां ने कहा कि मैं चाहती हूं कि साहिल को फांसी की सजा हो।
विज्ञापन




मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। एलजी साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें