फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल: मौलवी पर लगा 15 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न करने का आरोप.

Tue, 12 Feb 2019 08:25 PM IST
अमित मंडल भाषा, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन

केरल में मंगलवार को एक मौलवी पर 15 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वीथुरा के थलीकोड की एक ग्रामीण मस्जिद के मौलवी शफीक अल कासिमी को इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पद से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


मस्जिद समिति की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर मौलवी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बयान के अनुसार वह 15 वर्षीय लड़की को पिछले सप्ताह क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। 
विज्ञापन


यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय महिलाओं के एक समूह ने मौलवी को लड़की के साथ जंगल में देखा और पूछताछ की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें