फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: बेसुध होने तक युवक को चौकी में पीटते रहे राज्यमंत्री के गार्ड

Mon, 07 Nov 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धामपुर (बिजनौर) 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री के सरकारी गनर अमानवीयता की सारी हदें लांघ बैठे। मामूली विवाद में गनर एक युवक को उठाकर पुलिस चौकी ले गए और उल्टा लटकाकर बेहोश होने तक पीटते रहे। बिजनौर में तीन दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। 
विज्ञापन


रविवार को बसपा विधायक मोहम्मद गाजी ने पीड़ित युवक के घर पहुंचकर आरोपी दोनों गनर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक दोनों पक्षों में पुलिस चौकी पर समझौता हो गया था। दोनों ने लिखित समझौता चौकी में दाखिल कर दिया है। उधर, सीओ ने दोनों पक्षों में केवल मारपीट होने की बात स्वीकारी है।

मोहल्ला मछली बाजार निवासी सादान ने एसपी को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि तीन दिन पहले उसका मोहल्ले के युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। वह युवक प्रदेश के राज्यमंत्री के सरकारी गनर को जानने वाले थे। विवाद के बाद युवक सपा नेता के गनर के यहां पहुंच गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दो गनर घर पर आए और उसे जबरन गाड़ी में डालकर रानी बाग कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी में ले गए। पुलिस चौकी में उसे उल्टा लटका दिया। चौकी पर मौजूद पुलिस वालों ने भी उसे नहीं बचाया। दोनों गनर और पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।

बेसुध होने पर गनर उसे चौकी में ही छोड़कर चले गए। मोहल्ले से एकत्र होकर आए लोगों ने उसे पुलिस की चंगुल से छुड़ाया। फिर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन पहले हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें