फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: तीन लोगों को जिंदा जलाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर

Sat, 19 Feb 2022 09:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में जमीन विवाद में तीन लोगों को जिंदा जलाने में मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा में जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने बीती रात मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 9 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी नगर एके प्रसाद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दरभंगा में नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड पर संजय झा का घर स्थित है। उनके इस मकान और जमीन का मुकदमा पटना हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बीती 10 फरवरी की शाम एक भू-माफिया ने संजय झा नामक व्यक्ति के इस मकान को जबरन जेसीबी से ढहाने की कोशिश की थी। इस दौरान उसके साथ आए लोगों ने घर में आग लगा दी थी। घर में आग लगने से संजय और उनकी गर्भवती बहन पिंकी बुरी तरह झुलस गए थे। दोनों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच से पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां मंगलवार को पिंकी और उनके भाई संजय झा की मौत हो गई। इस घटना के तीन दिन पहले उसके पेट में पल रहे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कुछ लोग घर में आग लगाते दिख रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। 

इस मामले जांच के लिए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी और घटनास्थल का निरीक्षण किया था. टीम ने मौके पर से जले कपड़े के सैम्पल इकट्ठा किए थे। पीड़ित परिवार ने इस घटना का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा नामक व्यक्ति को बताया था। जिसके साथ इस मकान और जमीन का मुकदमा चल रहा है। मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें