फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः नवी मुंबई के अस्पताल में सामने आई बड़ी लापरवाही, शव गायब

Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नवी मुंबई में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां महानगरपालिका के एक अस्पताल से एक युवक का शव ही गायब हो गया। चार दिन बाद पता चला कि युवक का शव एक अन्य परिवार को सौंप दिया गया, जिसने अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, नवी मुंबई में उमर शेख (29) नाम के शख्स की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए उसका शव महानगरपालिका के वाशी स्थित अस्पताल ले जाया गया था। परंतु जब परिजन पहुंचे तो शव गायब था। स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत हुई तो हलचल मच गई। सोमवार को दिनभर खोजबीन के बाद पता चला कि शव की अदला-बदली हो गई थी। जिस युवक की बीमारी से मौत हुई थी वह पश्चिम बंगाल का मूल निवासी था।

कोरोना वायरस की जांच के लिए 9 मई को उसके शव को वासी स्थित महानगरपालिका अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने कोविड-19 की जांच के बाद शव वापस करने का आश्वासन दिया था। इसी दौरान एक 18 साल की युवती की मौत हो गई थी। उसका शव भी कोविड-19 की जांच के लिए अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 14 मई को मृतकों के परिजनों को शव लेने के लिए बुलाया गया। परंतु युवक के परिवार के लोगों को पश्चिम बंगाल से आने में देरी हुई। जबकि युवती के परिजन शव लेने अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल कर्मचारी ने गलती से युवती की जगह युवक का शव उन्हें सौंप दिया।

चार दिन के बाद सामने आई सचाई
मामले की जांच के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका आयुक्त ने एक जांच समिति गठित की थी। आखिरकार चार दिन के बाद सचाई का पता चला। वाशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजीव धुमाल ने इसकी पुष्टि की। धुमाल ने कहा कि इस संबंध में अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, मृतक के भाई ने सवाल किया है कि युवती की जगह युवक का शव अंतिम संस्कार के लिए कैसे दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें